मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सहायता धनराशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया। फसल बीमा योजना के अंतर्गत तहसील सदर, खतौली,जानसठ, बुढ़ाना के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपए के सांकेतिक चेक प्रदान किये। इस मौके पर सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...