लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे नगर पालिका आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को खुटार रोड स्थित फूलबाबा आश्रम के पास लगाए गए कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पंजीकरण कराया। अभियान के छठवें दिवस कुल 337 लोगों का पंजीकरण किया गया। कैम्प में वृद्धावस्था पेंशन के 43 पंजीकरण हुए, जिनमें 37 लोगों की पेंशन रुकी हुई थी, जबकि 6 नए आवेदन किए गए। राशनकार्ड से संबंधित 200 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 168 कार्डधारकों ने यूनिट बढ़वाने के लिए और 32 लोगों ने नए राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया। विद्युत विभाग से संबंधित 8 पंजीकरण हुए, जिनमें 3 स्मार्ट मीटर रीडिंग और 5 बिल बढ़ोत्तरी के मामले शामिल रहे। इसके अलावा दिव्यांग पेंशन के 4 और विधवा पेंशन के 14 पंजीकरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.