मेरठ, अप्रैल 28 -- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को मेरठ आए। रेलवे स्टेशन पर सुहेल देव पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे और मेरठ मंडल के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ जिलेवार बैठक की। विभागीय योजनाओं की समीक्षा में पात्रों को लाभ देने और ग्रामीण विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में भी कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पंचायती राज और अल्पसंख्यक विभाग के मेरठ मंडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। दोनों विभागों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.