हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान डीएम अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में मंगलवार को कुल 76 शिकायतें आईं। इसके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। जन सुनवाई में आज एक व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड, एक दिव्यांग कार्ड, एक निराश्रित महिला पेंशन तथा छह लोगों का वृद्वावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। पात्रो को योजनाओं का लाभ दिया जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.