गोंडा, फरवरी 22 -- गोण्डा , विधि संवाददाता । समाज में अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को उसका हक दिलाना व उसे उसके अधिकारों को पाने में मदद करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। यह बातें जिला जज दुर्ग नरायन सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वेंकटाचार्य क्लब के मैदान में आयोजित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने जिला प्रशासन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए किये गये प्रयासों की सराहना की। अपर जिला अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र वंचित न रहने पाये। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.