लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निर्णायक होने जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की मंगलवार को शुरुआत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया। देश के 21 जिलों के 64 ब्लॉक में इस बार एमडीए चलाया जाएगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य 90 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी को दवा का सेवन कराकर फाइलेरिया के संक्रमण की कड़ी को तोड़ना है। पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार फाइलेरिया मुक्त राज्य के लक्ष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंगलवार से 28 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान आशा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर 1 करोड़ 40 लाख लोगों को अपने सामने फाइलेरिया-रोधी दवा खिलाएंगे। अभियान का मुख्य संदेश है, हमारा संकल्प-फाइलेरिया से मुक्त...