कन्नौज, फरवरी 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय परिसर में स्थित ब्लॉक प्रमुख सभागार में प्रेरणा दिवस के अवसर पर माह के प्रथम मंगलवार को समूह सखियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोडक़र उनकी आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। बैठक में एडीओ आईएसबी अनिल कुमार ने समूह सखियों को विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और अंत्योदय अन्न योजना कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को तुरंत स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाना चाहिए। इन परिवारों में शामिल महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की हैं, इसलिए उन्हें एसएचजी से जोड़कर ऋण, प्रशिक्षण और आय सृजन के अवसर प्राप्त हो सकें। इसके अतिरिक्त, जीरो पॉवर...