हाजीपुर, जनवरी 22 -- पातेपुर, संवाद सूत्र पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा से मद्य निषेध विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 1800 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। अपर थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि मद्य निषेध विभाग द्वारा विदेशी शराब किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक पर छुपाकर ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद छपेमारी के दौरान चावल से लदे ट्रक में विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शराब को बरामद किया और थाने ले आई। पकड़ी गई 1800 लीटर विदेशी शराब को सुरक्षित स्थान पर रखकर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...