हाजीपुर, जनवरी 9 -- पातेपुर,संवाद सूत्र। तिसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडौता खुर्द गांव में दरवाजे से तीन भैंस की चोरी हो गई। जिसमें दो गर्भवती भैंस थी। तीनों भैंस की कीमत लगभग तीन लाख रुपए की अधिक बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार तिसीऔता थाना क्षेत्र के नीलों रुकंदपुर पंचायत के पिंडौता खुर्द गांव निवासी विपत पटेल के दरवाजे पर से तीन एक पारी दो गर्भवती भैंस चुराकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है विपत के दरवाजे बंधे भैंस की कीमत लगभग तीन लाख से ऊपर की बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...