हाजीपुर, जनवरी 7 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता थाना क्षेत्र के अबाबकरपुर कोआही मठ के पास बुधवार की दोपहर बिजली का पोल खड़ा करने के दौरान अचानक गिर गया। पोल की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के कोआही वार्ड 10 निवासी गणेश बैठा का 35 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार रजक था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वार्ड संख्या-14 अबाबकरपुर कोआही मठ के पास करीब आधा दर्जन मजदूर बिजली का पोल गाड़ने का काम कर रहे थे। घटना के संबंध में बताया गया कि गड्ढा खोदने के बाद बिजली के पोल में रस्सा बांधकर मजदूर सीमेंटेड बिजली के पोल को खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पोल एक मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.