हाजीपुर, जनवरी 28 -- पातेपुर । सं.सू. पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के नीरपुर में विश्वनाथ राय डिग्री महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के संस्थापक सह सचिव विश्वनाथ राय ने आचार्य के वैदिक मंगलाचरण के साथ फीता काटकर नव निर्मित महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महुआ के पूर्व विधायक मुकेश कुमार रौशन, पातेपुर पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी, पूर्व जिला परिषद् सीताराम राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, पूर्व प्रमुख राजनारायण राय, प्राचार्य अशोक कुमार द्विवेदी , जेएमआर के प्राचार्य राज किशोर राय, पूर्व उप प्रमुख सह वर्तमान नीरपुर मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ पिंटू राय राजद प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अंसारी, जिला परिषद् खुश्बू कुमारी, पूर्व जिला परिषद् तारक चौधरी आदि मौजूद थे। पातेपुर - 01- पातेपुर विश्वनाथ राय डिग्री महाविद...