जौनपुर, जनवरी 4 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। करौरा गांव में मनरेगा में खेल कर गजब तरीका अपनाया गया। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अलग अलग जॉब कार्ड बना दिया। जबकि मनरेगा गाइड लाइन के अनुसार इन सबका एक ही जॉब कार्ड बनाया जाना चाहिए। गांव के ही संजीव कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखने के साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि गांव के शिवाकांत पुत्र रामकैलाश, सुमन पत्नी शिवाकांत एवं सोनी पुत्री शिवाकांत का अलग अलग जॉब कार्ड बनाया गया है। जबकि एक ही जॉब कार्ड बनाया जाना चाहिए था। इन तीनों व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से 154 दिन कार्य किया गया जो निर्धारित दिनों से 54 दिन अधिक है। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में सुनील पुत्र केशरी प्रसाद एवं मनीषा पत्नी सुनील का भी अलग अलग जॉब कार्ड बनाकर 112 द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.