हमीरपुर, फरवरी 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के पातालेश्वर शिवमंदिर में पूजा-पाठ के दौरान धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने हमला बोलकर चार लोगों को काट खाया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसी तरह मुस्करा थानाक्षेत्र के छेड़ी बसायक गांव में शुद्धता कार्यक्रम के दौरान किए गए उपले के धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने हमला कर छह से अधिक लोगों को काट खाया। जिसमें से एक वृद्ध को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के सुप्रसिद्ध पातालेश्वर मंदिर में सुबह से भीड़भाड़ थी। धूपबत्ती और अगरबत्ती का धुआं परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। इससे मधुमक्खियों के झुंड ने यहां हमला कर दिया। जिससे पूजापाठ को आए लोगों में अफरातफरी मच गई। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें राज सिंह गौर, 23 वर्षीय अर्पित विश्वकर्मा, 13 वर्षीय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.