अमरोहा, मार्च 13 -- मकान निर्माण के दौरान पाड़ से गिरकर मजदूर गंभीर घायल हो गया। सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी भोजराम पुत्र बलवंत सिंह गांव निवासी एक किसान के मकान के निर्माण कार्य में लगा था। गुरुवार को वह मकान निर्माण के दौरान पाड़ पर खड़ा होकर काम कर रहा था कि अचानक नीचे गिर गया। हादसे में भोजराम गंभीर घायल हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने उसे नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.