चम्पावत, फरवरी 14 -- लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के ग्राम सभा पाड़ासौंसेरा स्थित देवेश्वर धाम शिवरात्रि महोत्सव महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। महोत्सव में सांस्कृतिमक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष लोकमान सिंह अधिकारी ने बताया देवेश्वर धाम में शिवरात्रि महोत्सव में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भजन कीर्तन का आयोजन होना है। उन्होंने बताया कि रविवार को पाड़पासौंसेरा गांव के प्राकृतिक जल स्रोत से सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकलेगी। शिव मंदिर में पूजा पाठ शिव के बाद लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात को भजन कीर्तन का आयोजन होगा। तैयारियों में दीपक सिंह अधिकारी, सूरज सिंह अधिकारी,सोनू अधिकारी, रोहित अधिकारी,गोलू अधिकारी, अंकुश अधिकारी, मनोज अधिकारी, दीपक सिंह जुटे हुए हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.