गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद, संवाददाता। गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के 360वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक सिमरन सभा भूड़ भारत नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पाठ और कीर्तन करके गुरु महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पाठ श्री सुखमनी साहिब से की गई। उसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन दरबार में अमरजीत सिंह हजूरी रागी, गुरदीप सिंह, कवल सिंह भाटिया, निशा वर्मा और बीबी गुंजन कौर ने गुरुवाणी कीर्तन किया। सभा के प्रधान सरदार जोगेंद्र सिंह ने श्रीगुरु गोबिंद सिंह के त्याग, बलिदान और मानवता के लिए दिए गए संदेश पर प्रकाश डाला। सभा के सचिव सरदार हरचरणजीत सिंह ने लंगर सेवा सहित सभी प्रकार की निस्वार्थ सेवाओं के लिए संगत का आभार व्यक्त किया। इससे पहले सुबह के समय बच्चों ने प्रभात फेरी ...