मिर्जापुर, जनवरी 7 -- मिर्जापुर। महात्मागांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को प्रथम पाली में स्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की पाठ्य सहगामी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। बड़ी परीक्षा में केबीपीजी कालेज में कुल 1464 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित और 1440 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आंतरिक सचल दल ने परीक्षा कक्षों की सघन तलाशी के साथ सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी पाठ्य सहगामी विषय की परीक्षा कड़ी निगरानी में आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...