चित्रकूट, जनवरी 15 -- चित्रकूट। संवाददाता दस्यु प्रभावित पाठा क्षेत्र के सकरौंहा गांव में रहने वाले प्रो रमाकांत पांडेय को संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड का कुलपति बनाया गया है। वह अभी तक राजस्थान के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर में निदेशक के तौर पर कार्यरत थे। इसके पहले केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में भी निदेशक रह चुके हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उनको संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार का कुलपति नियुक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.