प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- कुंडा, संवाददाता। विकास खंड के पिंगरी गांव में दि मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) में किसानों को सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी गई। प्राविधिक सहायक राजकुमार सिंह ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकि के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधान बबलू यादव, सत्येंद्र यादव, अमरनाथ यादव, अनूप सिंह, कलावती सिंह, सलमा, साधना, आशा देवी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...