बागपत, जनवरी 19 -- खेकड़ा। कस्बे के दिल्ली सहारनपुर राजमार्ग पर पाठशाला चौराहे को सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह चौक नाम से पुकारे जाने की घोषणा की। उनके अनुयायियों ने बैनर लगाकर इसकी विधिवत घोषणा कर दी। दिल्ली सहारनपुर राजमार्ग पर सांकरौद की ओर जाने वाले चौराहे को प्राचीन समय से ही संस्कृत पाठशाला के नाम से पाठशाला चौक कहा जाता रहा है। सोमवार को चौक पर रालोद कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होने इस चौराहे का नामकरण चौधरी अजित सिंह चौक कर दिया। इसके लिए एलिवेटिड मार्ग के पिलर पर चौधरी अजित सिंह चौक लिखा एक बैनर भी लगा दिया। कार्यकर्ताओं में देवेन्द्र धामा, अमित कुमार, हरबीर सिंह, कपिल कुमार, ओमबीर, इन्द्रजीत, राममेहर, महिपाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.