संभल, मार्च 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर में गुरुवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपयों की नगदी समेत जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे थे। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सीओ बहजोई समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। गांव पाठकपुर निवासी दिनेश वर्मा पुत्र वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि 6 मार्च को वह परिवार के साथ अपनी बेटी की शादी के लिए बाहर गए थे। घर पर ताला लगा था। गुरुवार को घर लौटे तो, मेन गेट का ताला लगा था। ताला खोलकर जब अंदर घुसे तो, घर का सामान अस्त व्यस्त था। कमरें में घुसे तो होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। नगदी समेत लाखों रुपयों के जेबर गायब थे। उसने बताया कि चोर घर के पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.