चम्पावत, अप्रैल 28 -- पाटी। पाटी मुख्यालय में रामलीजा मंचन जारी है। पांचवे दिन की रामलीला में दशरथ-केकैयी संवाद हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि रविवार रात दशरथ-कैकेयी संवाद और वनवास की लीला का मंचन किया गया। दशरथ की भूमिका बहादुर सिंह मेहता, कैकेयी की दीपक भट्ट ,मंथरा की ललित गहतोड़ी, राम की अंकिता गहतोड़ी, लक्ष्मण की ममता अधिकारी, सीता की आरुषी बिष्ट, भरत की मानसी ने निभाई। निर्देशन महेश गहतोड़ी और सुरेश ने किया। आयोजन में पीतांबर गहतोड़ी, गोकुलानंद भट्ट, दीप जोशी, महेश जोशी, ललित सोराड़ी, सतीश जोशी, जगदीश टकवाल, बलराज पाटनी, मयंक गहतोड़ी, आनंद सिंह मेहता आदि ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.