चम्पावत, दिसम्बर 23 -- पाटी को टीबी मुक्त ब्लॉक बनाने का अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की टीम हर गांव में कैंप लगा कर टीबी मरीजों की जांच की जाएगी। विभाग ने मार्च तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। पाटी ब्लॉक को टीबी मुक्त करने का अभियान शुरू हुआ। इसके तहत शिविर लगा कर टीबी के लक्षण वाले मरीजों के एक्स-रे, बलगम की जांच और दवाओं का वितरण किया जा रहा है। पाटी ब्लॉक के वरिष्ठ उपचार परिवेक्षक विकास थ्वाल ने बताया कि वर्तमान समय में पाटी में टीबी के 11 केस एक्टिव हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। टीबी के लक्षण पाए जाने पर गांव में ही डिजिटल एक्स-रे किए जा रहे हैं। साथ ही टीबी के लक्षणों की जानकारी दी जा रही है। अभियान में एक्स-रे टेक्नीशियन कमल राजन के साथ ही संबंधित क्षेत्र की सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता सहयोग दे रही ...