चम्पावत, जनवरी 29 -- पाटी ब्लाक के मंटाडे गांव में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवका शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पाटी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंटाडे निवासी करन कुमार घर के भीतर फंदे से लटकता हुआ मिला। मामला 27 जनवरी की रात का बताया जा रहा है। ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक गांव की ही एक युवती से प्रेम करता था। और उससे शादी करना चाहता था । लेकिन युवती युवक से शादी करने के लिए राजी नहीं थी। बताया जाता है कि युवती को देखने के लिए लड़के वाले आए तो, उसी शाम से युवक ने शराब पीना शुरू कर दिया। रात में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक...