चम्पावत, फरवरी 2 -- पाटी। पाटी में भोजन माताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 महीने मानदेय देने समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। हड़ताल होने से विद्यालय प्रबंधन ने भोजन बनाने की वैकल्पिक व्यवस्था की। पाटी ब्लॉक की तकरीबन सभी भोजन माताएं सोमवार को हड़ताल पर रही। ब्लॉकमुख्यालय में एकत्रित हुई भोजन माताओं ने प्रदर्शन किया। भोजन माताओं ने 12 महीने का मानदेय देने की मांग की। इसके अलावा मानदेय को तीन हजार से पांच हजार करने, अवकाश देने आदि की मांग की। कहा कि उनका काम भोजन बनाने का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...