चम्पावत, फरवरी 3 -- पाटी। पाटी अस्पताल में सोमवार को पल्स एनीमिया महा अभियान का शुभारंभ हो गया है। व्यापार मंडल महामंत्री दीपक जोशी और भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। ब्लॉग प्रोग्राम मैनेजर अमर चंद ठाकुर ने बताया कि एनीमिया महा अभियान तीन फरवरी से दस फरवरी तक पाटी ब्लाक के सभी उपकेंद्रों आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जा रहा है। जिसमें ए एन एम और सीएचओ द्वारा गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की जांच की जायेगी। जांच के दौरान गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन कम होने पर ए एन एम के दौरान संबंधित क्षेत्र की पीएचसी में रेफर किया जायेगा। जहां डाक्टरों की देखरेख में उपचार किया जायेगा। वहीं मौके पर डा दीक्षा जोशी गर्भवती महिलाओं को एनीमिया महा अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ए एन एम बबीता,ब्लाक कार्डिनेटर पुष्पा जोशी,मंजू जो...