चम्पावत, मार्च 5 -- पाटी में नए बीडीओ अवनीश कुमार उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। बुधवार को प्रधान संगठन और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पाटी में डा अमित मंमगाई के स्थानांतरण के बाद लंबे समय से एबीडीओ सुभाष लोहनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सचिव राधिका झा के 27 फरवरी के जारी किए आदेश के बाद बीडीओ ने कार्यभार ग्रहण किया। यहां प्रधान संगठन राजू बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, पूरन भट्ट, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...