चम्पावत, अप्रैल 26 -- पाटी। पाटी ब्लॉक की गहतोड़ा ग्राम पंचायत में छोड़े गए तीन मकानों में आग लग गई। आग लगने से तीनों मकानों में रखी सामग्री खाक हो गई। पीड़ितों का कहना है कि जंगल की आग ने मकानों को चपेट में लिया। उन्होंने मुआवजा देने की मांग की है। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गहतोड़ा के धार सिरतोली के हलद्ववा में शुक्रवार को छोड़े गए तीन मकान जल गए। अग्निकांड में घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। भीषण आग ने पहले देवकीनंदन, सुरेश चंद्र और नवीन चंद्र के मकान को चपेट में लिया। तेज हवा चलने से आग इससे सटे चंद्रकांत, रमेश चंद्र, मोहन चंद्र, लीलाम्बर, भुवन चंद्र, कैलाश चंद्र, महेश चंद्र और प्रकाश चन्द्र के मकानों तक आग फैल गई। तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा ने बताया कि राजस्व टीम नुकसान का आंकलन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.