चम्पावत, मार्च 16 -- पाटी। पाटी बस स्टेशन पर रविवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बसंत बलराज पाटनी के नेतृत्व में युवाओं ने चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि 11 मार्च की रात को दो गुटों में मारपीट हो गयी थी, जिसे सुलझाने के लिये युवा मोर्चा के नेता बसंत बलराज पाटनी और अन्य पाटी थाने में पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान चौकी प्रभारी देवीधुरा ने उनके साथ अभद्रता की। कहा कि छह दिन बाद भी चौकी प्रभारी पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। थानाध्यक्ष पाटी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। एसओ पाटी ओम प्रकाश का कहना है कि बिना पूर्व सूचना और अनुमति के युवाओं ने स्टेशन में पुतला दहन किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बलराज पाटनी ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.