चम्पावत, मार्च 13 -- पाटी के ग्रामीणों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा में सुधार की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार के जरिए एसडीएम को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने चार दिन में व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पाटी के ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसीलदार के जरिए एसडीएम को ज्ञापन भेजा। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराज पाटनी ने कहा कि पाटी अस्पताल की व्यवस्था लचर होती जा रही है। मरीजों को छोटी-छोटी समस्या होने पर भी हायर सेंटर रेफर कर दिया जा रहा है। इमरजेंसी सेवाओं में भी मरीजों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। कहा कि अस्पताल में प्रत्येक माह 25 से 30 प्रसव होते हैं। इसके बावजूद यहां नर्सिंग आफिसर की तैनाती नहीं है। उन्होंने नर्सिंग अधिकारी व पुरुष चिकित्सा अधिकारी की तैनाती और डिजिटल एक्स-रे सुविधा देने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.