बोकारो, नवम्बर 25 -- सोमवार को डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में सिक्खो के नौंवे गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया। मंच का संचालन कक्षा आठवीं के शिवम घोषाल ने किया। दसवीं के युवराज ने गुरु तेग बहादुर के जीवन, उनकी दृढ़ता, साह‌सिकता के विषय में बताते हुए वाचन प्रस्तुत किया। बच्चों से सिक्ख धर्म व नौवें गुरु तेगबहादुर के विषय में क्वीज-प्रश्न पूछे गए। वि‌द्यालय के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बच्चों को गुरु तेग बहादुर के जीवन से प्रेरणा लेकर दृढ़ निश्चयी व मानवता के रक्षक बनकर देश का एक सुनागरिक बनने को कहा। वि‌द्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व वि‌द्यार्थियों ने गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...