गंगापार, दिसम्बर 24 -- यमुनापार के कौंधियारा में दबंगई और प्रशासनिक उदासीनता ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पाटलेश्वर महादेव जलप्रपात का मार्ग भूमाफिया के कब्जे से बंद पड़ा है। मारपीट और खूनखराबे के बाद भी पुलिस व प्रशासन की चुप्पी से हालात और बिगड़ गए हैं। यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा विकास खंड अंतर्गत सोढिया गांव स्थित टोंस नदी के तट पर बसे पाटलेश्वर महादेव जलप्रपात तक जाने वाला एकमात्र मार्ग दबंगों द्वारा अवैध रूप से जोत लिया गया है। यह मार्ग ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना से निर्मित किया गया था, लेकिन गांव के ही प्रभावशाली राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय उर्फ कल्लू और उनके पुत्रों ने करीब 50 मीटर हिस्से पर कब्जा जमा लिया। इसके चलते श्रद्धालुओं, पर्यटकों और ग्रामीणों का ...