लखनऊ, जनवरी 5 -- तेज चल रहीं बर्फीली हवाओं से कोहरे में कमी आई है, जिसके कारण लखनऊ आने वाली वीआईपी ट्रेन तेजस, शताब्दी सहित अन्य ट्रेनों की चाल में सुधार हुआ है। लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र के बीच चलने वाली लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को मंगलवार को रद्द कर दिया गया है। उधर, लखनऊ होकर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 27.38 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इसके चलते यात्रियों को बर्फीली हवाओं के बीच प्लेटफॉर्म पर घंटों का इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेनें घंटों लेट रहीं। लखनऊ-पाटलीपुत्र-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15033 सोमवार को पाटलीपुत्र से लखनऊ के लिए रद्द रही। मंगलवार को ट्रेन नंबर 15034 लखनऊ-पाटलीपुत्र को भी रद्द कर दिया गया। लखनऊ आने वाली वीआईपी ट्रेनों में तेजस एक्सप्रेस की चाल में काफी सुधार आया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.