पटना, दिसम्बर 14 -- पाटलिपुत्र विवि का पीजी नियमित और सेल्फ फाइनेंस सत्र 2023-25 का दीक्षांत समारोह जनवरी में होगा। इसके लिए विवि प्रशासन ने राजभवन से 20 से 30 जनवरी के बीच के समय के लिए अनुमति देने का प्रस्ताव भेजा है। दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्रों की औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी गई है। सूची में संशोधन के लिए विवि प्रशासन ने छात्रों को 17 दिसंबर तक का समय दिया है। 17 दिसंबर तक छात्र मेधा सूची में संशोधन करवा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने का मौका 17 दिसंबर तक दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...