गोपालगंज, मार्च 23 -- - अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बोगियों में यात्रा होगा आरामदायक - दुर्घटना से बचाव के लिए लगाए गए हैं एंटी क्लाइम्बिंग सिस्टम गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। गोपालगंज- थावे से मशरक- राजोपट्टी होकर चलने वाली पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस में आईसीएफ कोच के बदले अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। कोचों की संख्या भी 12 से बढ़कर 19 हो गई है। मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि एलएचबी कोच होने से यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। बताया कि संशोधित रेक संरचना के अनुसार 22 मार्च से पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में जेनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा आरक्षित कुर्सीयान के 10 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए गए हैं। ये सभी कोच स्टेनलेस स्टील से निर्मित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.