पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को पाटन प्रखंड कार्यालय परिसर में किया जाएगा। मेले के लिए तैयारियां जोरो पर चल रही है। जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार में बताया कि जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को पाटन प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मेले में जिले भर के किसान भाग लेंगे। मेले को सफल आयोजन के लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। मेले में भाग लेने के लिए जिले के सभी प्रमुख, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित सभी किसानों को आमंत्रित किया गया है। मेले में पलामू के किसानों की उगाई गई उन्नत फसल की प्रदर्शनी लगेगी। कार्यक्रम में तकनिकी सत्र के साथ कृषक वैज्ञानिक किसानों को...