पलामू, दिसम्बर 5 -- पाटन, प्रतिनिधि। विश्व मृदा दिवस पर पाटन प्रखण्ड सभागार में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रमुख शोभा देवी, बीएओ आर के पाठक, नाबार्ड के सीओ आकाश कुमार, एटीएम प्रकाश रंजन, किसान मित्र, तथा किसान दर्जनो में उपस्थित थे। मृदा दिवस मनाते हुए 601 किसानों की खेती की मिट्टी की जांच के उपरांत मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया गया। नाबार्ड के सीओ आकाश कुमार ने मिट्टी जांच कार्ड की उपयोगिता उपज बढ़ाने के लिए कितना जरूरी की जानकारी दी। मिट्टी का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना आवश्यक है। प्रमुख शोभा देवी में विश्व मृदा दिवस पर धरती के सरक्षंण, पोषण एवं संवर्द्धन की संकल्प लें। एटीएम प्रकाश रजंन ने कहा कि मिट्टी स्वस्थ रहेगी तो फसले स्वस्थ रहेगी। किसान गोष्ठी में संतुलित खाद का प्रयोग, कीट प्रबंधन जल प्रबंधन आदि उपयोग की जानकारी दिया गया। ...