पलामू, फरवरी 21 -- पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन थाना के किशुनपुर ओपी की पुलिस ने खामही गांव के टोला मोतियाखाला में अवैध बालू उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ओपी प्रभारी एसआइ रंजीत सिंह ने बताया है कि अवैध बालू लदा ट्रैक्टर अमानत नदी घाट से बालू उत्खनन कर अवैध तरीके से उसे गंतव्य की ओर लेकर जा रहा था। क्षेत्र में गस्ती के दौरान शनिवार को पूर्वाह्न में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर किशुनपुर ओपी परिसर में रखा गया है। ओपी प्रभारी के अनुसार जब्ती संबंधी आवश्यक कार्रवाई के लिए पलामू जिला खनन कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भाग गया। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध बालू की खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम के लिये पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है। दो दिन पूर्व भी अवैध बालू लदा ट्रॉली सहित ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.