पलामू, सितम्बर 3 -- पाटन, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना ने पलामू जिले के पाटन स्थित प्लस टू हाई स्कूल को आदर्श विद्यालय की स्वर्ण श्रेणी के लिए चयनित किया है। विद्यालय प्रमाणीकरण के पहली राउंड में पलामू जिले के चार उच्च विद्यालयों को स्वर्ण पदक की श्रेणी में चयनित किया गया है जिसमे पाटन प्लस टू हाई स्कूल को प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय में स्वर्ण श्रेणी में प्रमाणीकरण किया गया है। विद्यालय को स्वर्ण श्रेणी में चयन होने पर विद्यालय परिवार में खुशी है। प्राचार्य संतोष कुमार ने बताया कि स्वर्ण श्रेणी में आदर्श विद्यालय के रूप चयन होना विद्यालय के लिए गौरवशाली उपलब्धि है। झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिला स्तर पर समारोह आयोजन कर स्वर्ण पदक से सम्मानित करने को निर्देश दिया है। स्वर्ण पदक प्राप्त आदर्श ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.