हल्द्वानी, फरवरी 7 -- रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज पाटकोट में फायर सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जागरूक कर गांव के लोगों को भी वन्यजीव व वनों के लिए आगे आने की अपील की। शनिवार को एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि डब्लूडब्लूएफ व वन विभाग ने स्कूली बच्चों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। वहीं बच्चों को वनों के संरक्षण, वन्यजीवों के आबादी में दिखने पर वन कर्मियों को जानकारी देने और वन्यजीवों के करीब न जाने की अपील की गई। इस मौके पर रेंजर संजीव कुमार, प्रधानाचार्य फैय्याज हुसैन, ग्राम प्रधान रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.