गोपालगंज, नवम्बर 12 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की गोपालपुर पंचायत के भानपुर, देऊरवां और मलचौर गांवों में पागल बंदर का आतंक कायम हो गया है। इस बंदर के काटने से अभी तक छह लोग घायल हो चुके हैं। इसमें से पांच लोगों की पहचान हो चुकी है, जिसमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गोपालगंज में रेफर कर दिया गया।घायलों में मलचौर गांव के सुनील साह, अजय कुशवाहा, हरिश्चंद्र शर्मा, भानपुर के जगीलाल कुशवाहा और देऊरवां के हैप्पी कुशवाहा शामिल हैं। गंभीर रूप से जख्मी सुनील साह, जगीलाल कुशवाहा और अजय कुशवाहा को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर पिछले तीन दिनों से इन गांवों में घूमकर लोगों पर हमला कर रहा है। लोग दहशत में हैं और बच्चे-बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने ...