संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के डिहवा बाजार में बीते कई दिनों से पागल कुत्ते का आतंक मचा हुआ है। पागल कुत्ते ने दर्जनों लोगों को काट कर लहूलुहान कर दिया है। कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल कई लोगों का गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के डिहवा बाजार में दुर्गा पूजा समारोह के समापन के बाद भंडारा चल रहा था। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए डिहवा बाजार निवासी 23 वर्षीय कामाख्या, 22 वर्षीय उमेश, 26 वर्षीय सूरज व दिलीप तथा बगल के सिरसी गांव निवासी 50 वर्षीय त्रयम्बक पंडित समेत भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। उसी दौरान पागल कुत्ता वहां पहुंच गया। उसने कामाख्या, उमेश, सूरज, दिलीप और त्रयंम्बक पंडित समेत दर्जनों लोगों को काट कर लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के काटने से घायल सभी लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.