मिर्जापुर, जनवरी 2 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के रतेह गांव में गुरुवार की सुबह एक पागल कुत्ते ने दर्जनों लोगों को काट लिया। जिससे सभी जख्मी हो गए। जख्मी पांच लोगों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि अन्य उपचार के बाद अपने घर चले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक पागल कुत्ता काफी दिनों से घूम रहा है। सुबह पागल कुत्ते ने गांव के दर्जनों लोगों पर हमला कर दिया। उन्हें काट कर जख्मी कर दिया। जख्मी लोगों को एंबुलेंस से हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद सात लोग अपने घर चले गए। जबकि अन्य जख्मी रतेह गांव निवासी 40 वर्षीय बिटनी, 33 वर्षीय चिंतामणि, 22 वर्षीय दूधनाथ, 23 वर्षीय सुनील, 35 वर्षीय चूड़ामणि का उपचार चल रहा है। इस संबंध में डॉ. रीना सिंह ने बताया कि पागल कुत्ता काटने से जख्मी हुए पांच लोगों...