गंगापार, फरवरी 5 -- पिछले तीन दिनों से घूरपुर क्षेत्र के दलवाबारी गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। तीन दिन के अंदर एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया है। अब सभी घायल अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि कुत्ते ने पहले आदित्य यादव पुत्र सुरेश यादव और ऋषभ यादव को काटा। इन लोगों का इलाज चल ही रहा था कि सुनील यादव पुत्र पीयूष यादव, सुरेश यादव, अनीता यादव पत्नी महेंद्र यादव, मीना यादव समेत एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। यही नहीं पागल कुत्ते ने कई जानवरों को भी काट कर जख्मी कर दिया है। गांव के लोग इलाज के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.