मिर्जापुर, फरवरी 1 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग गाँवों में शनिवार को 17 लोगों को पागल कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। थाना क्षेत्र के बंजारी कला निवासी नौ वर्षीय ओम व 36 वर्षीय राकेश, 65 वर्षीय कुसुम कली, 45 वर्षीय लवलेश को कुत्ता ने काट कर घायल कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के भिटाहा गांव निवासी छह वर्षीय पारो, मवई कला गांव निवासी 40 वर्षीय शीला देवी, महुगढ़ निवासी 16 वर्षीया वंदना, बैधा गांव निवासी पांच वर्षीय आजाद, बेदउर गांव निवासी 14 वर्षीय सुनैना, बबुरा कलां गांव निवासी 17 वर्षीय आर्यन कुत्ता के काटने पर एंटी रेबीज लगवाया। मनिगढ़ा गांव निवासी पांच वर्षीय अमित,गड़बड़ा निवासी 27 वर्षीय सत्यम माली, सोठिया कला निवासी 14 वर्षीय आर...