जौनपुर, अप्रैल 26 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने करीब दर्जन भर लोगों के अलावा कई मवेशियों को काट कर घायल कर दिया। कुछ घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाए। अन्य लोगों ने निजी क्लीनिक में उपचार कराया। पागल कुत्ते के आतंक से बाजार तथा अगल-बगल गांव के लोग दहशत में आ गए। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे त्रिलोचन बाजार में पागल कुत्ते ने एक राहगीर को काट लिया। हाईवे की तरफ दौड़ता हुआ भागा। इस दौरान उसके सामने जो भी इंसान या मवेशी आया उसने उस पर हमला कर घायल कर दिया। बाजार के लोगों को घायल करने वाले कुत्ते के पीछे कई लोग ईंट-पत्थर व लाठी ठंडा लेकर दौड़े और घेर लिए। एक युवक ने लाठी कुत्ते के सिर पर मारा दिया। जिससे वह ढेर हो गया। कुत्ते के काटने से राजकु...