नई दिल्ली, मई 29 -- पहलगाम आतंकी हमले के एक महीने बाद हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसूरी सार्वजनिक रूप से नजर आया है। सैफुल्ला लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है और उसे हाल ही पाकिस्तान में भारत विरोधी रैली में देखा गया है। इस दौरान सैफुल्ला के साथ हाफिज सईद का बेटा भी नजर आया जिसे लश्कर का अगला उत्तराधिकारी माना जाता है। इस रैली में कई पाकिस्तानी नेता भी नजर आए हैं जो खुलेआम आतंकियों के साथ मंच साझा कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में न्यूक्लियर टेस्टिंग की सफलता को हर साल यौम-ए-तकबीर के रूप में मनाया जाता है। यह रैली भी इसी जश्न का एक हिस्सा थी। इस मौके पर पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग द्वारा आयोजित आतंकियों ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। कथित तौर पर रैली में मौजूद तल्हा सईद पहलगाम के बैसरन में हुए हमले का नेतृत्व कर रहा था। यह भी पढ़ें- कौन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.