सीवान, फरवरी 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पाक महीने रमजान के चांद के दीदार के साथ ही मस्जिदों में नूर बरस रहा है। विशेषकर मुस्लिम बाहुल्ल इलाके, इबादत, रौशनी व आध्यात्मिक शांति से जगमगा रहे हैं। शहर समेत पूरे जिले में रमजान के चांद के दीदार के साथ ही पाक महीने की शुरुआत हो गई है। चांद के दीदार के साथ ही मस्जिदों में इबादत का सिलसिला शुरू हो गया है। मस्जिदों में नूर व अकीदत का माहौल है। रमजान की तरावीह के नमाज के अलावा पांचों वक्त की नमाज के लिए रोजेदार मस्जिदों में पहुंच रहे हैं। शहर के जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज में कॉलेज प्रबंधन ने तरावीह की नमाज के लिए विशेष इंतजामात किए हैं। कई मस्जिदों में चांद रात से ही तरावीह की विशेष नमाज शुरू हो गई है। रमजान के पाक महीने में पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को मस्जिदों में अदा की जायेगी...