सहारनपुर, फरवरी 16 -- नोएडा जेल में 18 साल से बंद पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल की सजा पूरी होने के बाद अब उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सोमवार को सहारनपुर जिला अस्पताल में इकबाल भट्टी का मेडिकल कराया गया। मेडिकल के बाद उसे अटारी बॉर्डर ले जाया गया, जहां मंगलवार को उसे पाकिस्तानी रेंजरों को सौंपा जाएगा। पाकिस्तानी जासूस इकबाल अपनी पहचान छिपाकर सहारनपुर में रह रहा था। यहां उसने अपना नाम देवराज सहगल रखा था। इस नाम से उसने कई फर्जी दस्तावेज बना रखे थे। यहां वह कंप्यूटर सेंटर चलाने की आड़ में पाकिस्तान को गोपनीय सूचनाएं भेजता था। पंजाब की पटियाला पुलिस ने उसे वर्ष 2008 में मोहल्ला हकीकत नगर से गिरफ्तार किया था। उसके पास से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज मिले थे। कोर्ट ने उसे कई मामलों में अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.