सहारनपुर, फरवरी 18 -- जासूस इकबाल भट्टी को पाकिस्तान भेजने के साथ ही उससे जुड़ी जांच की फाइलों को भी बंद कर दिया गया। इकबाल भट्टी को 2008 में सहारनपुर के मोहल्ला हकीकतनगर से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ चार मुकदमे कोतवाली सदर बाजार में दर्ज हुए थे। इसके अलावा पंजाब में भी कई मामले दर्ज किए गए थे। इन सभी मामलों में अदालत ने इकबाल को सजा सुनाई थी। 18 साल की सजा पूरी होने के बाद ही इकबाल को पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। बता दें कि वर्ष 2008 में पंजाब की पटियाला पुलिस ने मोहल्ला हकीकतनगर से पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को गिरफ्तार किया था। इकबाल भट्टी मूल रूप से पाकिस्तान के कसूर जिले का रहने वाला है। भारत में वह देवराज सहगल के नाम से रह रहा था। उसने हकीकतनगर में कंप्यूटर सेंटर भी खोल लिया था। भार...